Sunday, October 23, 2011

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद केंद्र से विकसित एक मात्र मासिक पत्रिका स्रवंति .

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद केंद्र से विकसित एक मात्र मासिक पत्रिका 
स्रवंति .





`स्रवंति' दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (आंध्र) द्वारा प्रकाशित 56 वर्ष पुरानी पत्रिका है. अपने वर्तमान स्वरूप में `स्रवंति' द्विभाषा मासिक पत्रिका है जिसमें हिंदी और तेलुगु की सामग्री सम्मिलित होती है. इन दिनों इसका संपादन उच्च शिक्षा और शोध संस्थान,दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद के अध्यक्षप्रो.ऋषभदेव शर्मा के निर्देशन में डॉ.जी.नीरजा (सह संपादक ) कर रही हैं. जनवरी २०११ के अंक से इस पत्रिका को इंटरनेट पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पत्रिका अनेक शोधार्थियों के लिए कई प्रकार से उपयोग हो रहा है . ...

प्रो.ऋषभदेव शर्मा  जी को और  डॉ.जी.नीरजा   जी को  विशेष रूप से धन्यवाद ....

Wednesday, October 5, 2011

नवरात्री की शुभकामनाएँ!!!

लक्ष्मी का हाथ हो ,सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो, और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो !!!!
सभी को नवरात्री की शुभकामनाएँ!!!

Saturday, October 1, 2011

गाँधी जयन्ती की शुभकामनाएँ!!!

गाँधी जयन्ती की शुभकामनाएँ!!!

सत्य !

सत्य का दिव्य संदेश
सत्य.... क्या है? यह एक कठिन प्रश्न है, लेकिन अपने लिए मैंने इसे यह कहकर सुलझा लिया है कि जो तुम्हारे अंतःकरण की आवाज कहे, वह सत्य है। आप पूछते हैं कि यदि ऐसा है तो भिन्न-भिन्न लोगों के सत्य परस्पर भिन्न और विरोधी क्यों होते हैं? चूंकि मानव मन असंख्य माध्यमों के जरिए काम करता हैऔर सभी लोगों के मन का विकास एक-सा नहीं होता इसलिए जो एक व्यक्ति के लिए सत्य होगा, वह दूसरे के लिए असत्य हो सकता है। अतः जिन्होंने ये प्रयोग किए हैं, वे इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि इन प्रयोगों को करते समय कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है।
ऐसा इसलिए है कि आजकल हर आदमी किसी तरह की कोई साधना किए बगैर अंतःकरण के अधिकार का दावा कर रहा है, और हैरान दुनिया को जाने कितना असत्य थमाया जा रहा है। मैं सच्ची विनम्रता के साथ तुमसे कहना चाहता हूं कि जिस व्यक्ति में विनम्रता कूट-कूट न भरी हो, उसे सत्य नहीं मिल सकता। यदि तुम्हें सत्य के सागर में तैरना है, तो तुम्हें अपनी हस्ती को पूरी तरह मिटा देना होगा ।
यंग, 31-12-1931, पृ. ४२८


केवल सत्य और प्रेम-अहिंसा-ही महत्वपूर्ण है। जहां ये हैं, वहां अंततः सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस नियम का कोई अपवाद नहीं है।
यंग, 18-8-1927, पृ. २६५


Mahatma Gandhi : God is Life, Truth, Light, Love and The supreme Good..




Thursday, September 15, 2011

गुरुवर श्री .कडारु मल्ल्या जी को एवं श्री डॉ.पी. श्रीनिवास राव जी को हार्दिक शुभकामनाएँ!!!!!


हिंदी दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश हिंदी अकादमी द्वारा हिंदी भाषा के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  व्यक्तियों का सम्मान किया गया है.. जिसमें  वर्ष २०११ के लिए कडारु.मल्ल्या जी को पद्मभूषण  डॉ. मोटूरी सत्यनारायण पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपयें नकद पुरस्कार आन्ध्र प्रदेश राज्य के उपमुख्या मंत्री         श्री .दामोदर राजनरसिम्हा  एवं हिंदी अकादमी के अध्यक्ष श्री . लक्ष्मी प्रसाद जी ने प्रदान किया है ...



उसी प्रकार से तेलुगु भाषी हिन्दी युवा लेखक पुरस्कार के लिए पच्चीस हज़ार रुपये नकद पुरस्कार एवं ज्ञापिका  
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक श्री.पी .श्रीनिवास राव जी को प्राप्त हुआ है ..
इस अवसर पर 
गुरुवर श्री .कडारु मल्ल्या जी को एवं  श्री डॉ.पी. श्रीनिवास राव जी को हार्दिक शुभकामनाएँ!!!!!
डॉ.पी. श्रीनिवास राव जी को बधाई.......

विडियो भाग 




.....चित्रावली .....




स्वतंत्र वार्ता १५ सितम्बर ...





Wednesday, September 14, 2011

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद केंद्र में हिंदी दिवस समारोह संपन्न !!!!!!!

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद केंद्र में हिंदी दिवस समारोह संपन्न !!!!!!!

                            दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, बी.एड .प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं हिंदी प्रचारक प्रशिक्षण महाविद्यालयों ने संयुक्त रूप में हिंदी दिवस समारोह मनाया है .इस  समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्र वार्ता के संपादक डॉ.राधेश्याम शुक्ल जी आये है .श्री शुक्ल जी को सभा के तीनों विभागों के प्राध्यापकगण विशेष आह्वान किया है .

                               समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा और शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो.ऋषभदेव शर्मा जी ने किया है.इस सभा में संपर्क अधिकारी श्री हलेमनी जी,सचिव पी.ए.राधाकृष्णन जी, और बी.एड प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या.डॉ. सीता नायुडू जी , तथा हिंदी प्रचारक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.लक्ष्मी उमाराणी जी शामिल है..

                           सभा के आरंभ में दीप प्रज्वलित किया गया है . सचिव डॉ.पी.ए.राधाकृष्णन जी अपने सन्देश देते हुए हिंदी दिवस की महत्व को बताया है.


डॉ.बलविंदर कौर जी  ने भारत के गृह-मंत्री पी.चिदंबरम जी के सन्देश को सभा में वचन किया है वह यहाँ प्रस्तुत है ...

विशिष्ट अतिथि के रूप में आये हुए डॉ. राधेश्याम शुक्ल जी का विशेष व्यख्यान !!!

part-1




part-2


part-3




                   प्रो. ऋषभदेव शर्मा जी ने एक लघु कथा कहते हुए सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनएं बताये है , अंत में संपर्क अधिकारी  श्री हलेमनी जी ने धन्यवाद प्रकट किया है ,, सम्पूर्ण सभा को आनंद -उत्साहों के साथ रखते हुए एक विशेष रूप से संचालन कार्य डॉ. जी .नीरजा जी ने किया  है ...


सभी को पुनः हिंदी दिवस की बधाई.....
सम्पूर्ण रिपोर्ट के लिए यहाँ  क्लिक कीजिये ....
ऋषभ उवाच: हिंदी-दिवस जनभाषा की गौरव-प्रतिष्ठा का दिन है - डॉ. राधेश्याम शुक्ल



  👉“మనిషి జీవితం !?!?”👈 పుట్టగానే జాతకం బ్రతుకంతా నాటకం బంధాలన్నీ బూటకం దానికై నువ్వు చేసే పాతకం చివరికి నువ్వు చస్తే సూతకం ఇదే కదా !......